बाराबंकी, जुलाई 24 -- Barabanki News: बाराबंकी। तहसील नवाबगंज एसडीएम गुंजिता अग्रवाल की कार्यशैली व अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार को जिला बार अध्यक्ष रमन लाल द्विवेदी, महामंत्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के साथ दर्जनों अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं का आरोप है कि एसडीएम नवाबगंज की विधि विरुद्ध न्यायिक कार्यशैली, अधिवक्ताओं के विरुद्ध कार्य व्यवहार व कार्य आचरण से पीड़ित वादकारियों को अधिवकताओं द्वारा सुलभ न्याय नहीं दिलवाया जा पा रहा है। इसके अलावा तहसील कार्यालय में निजी कर्मचारियों से कार्य किये जाने सहित कई मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। शुक्रवार को सभी अधिवक्ता एसडीएम कोर्ट पर न्यायिक कार्य से भी विरत रहे। इस मौके पर प्रदीप श्रीवास्तव, नितिन सिंह,प्रणव बाजपेयी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...