Barabanki News: अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामिया इंटर कॉलेज की टीम चयनित
बाराबंकी, जुलाई 11 -- Barabanki News: बाराबंकी। अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामिया इंटर कॉलेज की हॉकी टीम का मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयन हो गया है। शनिवार को नेशनल इंटर कॉलेज फतेहपुर के संयोजन में आयोजित नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में कॉलेज की टीम ने प्रतिभाग कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और मंडलीय स्तर के लिए अपनी जगह बनाई। चयनित टीम 14 जुलाई को सुल्तानपुर में आयोजित होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में बाराबंकी का प्रतिनिधित्व करेगी। प्रतियोगिता के दौरान अनंत कुमार अस्थाना, भूपेंद्र सिंह, उमेश, पंकज, सुशील कुमार सिंह एवं तौहीद खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अजीमुद्दीन विद्यालय की हॉकी टीम का प्रदर्शन लगातार बेहतर रहा है। टीम विगत कई वर्षों से प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करती आ रही है। पिछले वर्ष अंडर-15 और अंडर-17 बालक वर्ग की दोनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.