पटना, जुलाई 30 -- Bankipur Voting LIVE: पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए आज का दिन बेहद ही खास है। बांकीपुर उपचुनाव के लिए मतदान आज होंगे। सुबह 7 बजे से वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस विधानसभाा क्षेत्र के तीन लाख 79 हजार 616 मतदाता मैदान में खड़े 25 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा, जनसुराज के प्रशांत किशोर, राजद की रेखा गुप्ता भी शामिल हैं। उपचुनाव की सारी तैयारी पूरी हो गई है। बुधवार शाम तक सभी बूथों पर ईवीएम और वीवीपैट के साथ मतदान कर्मी और सुरक्षाकर्मी पहुंच गए। पटना समाहरणालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसके माध्यम से सभी बूथों की निगरानी जिला प्रशासन से जुड़े वरीय पदाधिकारी करेंगे। पूरे विधानसभा क्षेत्र में 422 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जो 187 स्थलों पर स्थित...