नई दिल्ली, अगस्त 3 -- Bankipur Result Live: बिहार में बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती शुरू हुई है, जहां कई हाई प्रोफाइल नेताओं की साख दांव पर लगी है। तीसरे राउंड की गिनती के बाद जनसुराज के प्रशांत किशोर ने बढ़त मजबूत कर ली है। इससे पहले जिला प्रशासन और चुनाव आयोग के अनुसार मतगणना केंद्र पर 3 स्तर पर चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसके लिए केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल, बिहार पुलिस और अधिकारियों की तैनाती की गई है। मतगणना केंद्र और उसके आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम के साथ पूरे परिसर की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी और स्ट्रांग रूम को कड़े सुरक्षा घेरे में रखा गया है। बता दें कि इस सीट पर जन सुराज के प्रशांत किशोर और भारतीय जनता पार्टी के नीरज सिन्हा के...