पटना, जुलाई 13 -- Bankipur LIVE: पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है। इस उपचुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे कई रणबांकुरे अपना नामांकन दाखिल करेंगे। बांकीपुर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा जहां एक और अपना पर्चा दाखिल करेंगे तो वहीं जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर भी अपना पर्चा दाखिल करेंगे। इस चुनाव में तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल ने भी अपने प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। जेजेडी प्रत्याशी वीणा मानवी भी आज अपना नामांकन दाखिल करेंगी। जाहिर है पटना में आज बांकीपुर उपचुनाव को लेकर नामांकन का शोर रहेगा। नामांकन के दौरान प्रत्याशी अपना शक्ति प्रदर्शन भी कर सकते हैं। इस उपचुनाव में पहली बार अपनी किस्मत आजमा रहे प्रशांत किशोर एक सभा को भी सं...