Banka News: 80 फीसदी के पार हुआ धन रोपनी का आंकडा
बांका, अगस्त 17 -- Banka News: बांका, निज प्रतिनिधि। जिले में मानसून की बेरूखी से किसानों को धनरोपनी में परेशानी हो रही है। इस साल दस्तक देने के बाद से ही मानसून की स्थिति अच्छी नहीं रही। यहां जून और जुलाई में कम बारिश होने से धनरोपनी की रफ्तार धीमी पड गई थी। हालांकि, जुलाई के मध्य व अगस्त के पहले सप्ताह में हुई बारिश से धनरोपनी ने रफ्तार पकडी है। जिससे जिले में धनरोपनी का आंकडा 80 फीसदी के पार हो गया है। अब तक यहां पिछले 75 दिनों में सामान्य वर्षापात 579 मिलीमीटर की तुलना में महज 280 मिलीमीटर ही बारिश हुई है। जो सामान्य वर्षापात का महज 40 प्रतिशत है। ऐसे में यहां सामान्य से 60 फीसदी बारिश कम हुई है। यहां जून में 65 तो जुलाई में 57 फीसदी बारिश कम हुई है। जबकि बीते साल 2025 के दो माह में 468 की तुलना में 428 मिलीमीटर बारिश हुई थी। वहीं, यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.