बांका, नवम्बर 9 -- Banka News: बौंसी। निज संवाददाता मातृछाया सर्व सेवा समर्पण फाउंडेशन की ओर से मंदार पर्वत के पीछे स्थित गांव में जरूरतमंद परिवारों के साथ दीपावली मनाई गई। इस दौरान फाउंडेशन की ओर से 50 परिवारों के बीच दीपक, तेल, मिठाइयां और बच्चों के लिए फूलझड़ियां वितरित की गईं। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।इस मौके पर फाउंडेशन के संस्थापक शांतनु कुमार और रजनीश राज मौजूद रहे। संस्थापक ने कहा कि संस्था का उद्देश्य बेजुबानों, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है। संस्था आगे भी गौ सेवा, भोजन, शिक्षा और जरूरतमंदों की सहायता के लिए अभियान चलाती रहेगी। यह भी पढ़ें- Bhabua News: जरूरतमंदों के घर भी जले दीप, बच्चों के चेहरों पर मुस्कान यह भी पढ़ें- Bokaro News: कर्ण समागम ने दिव्यांग बच्चों के बीच मिठाई व फल बांटकर मनाई दीपावली

हिं...