बांका, नवम्बर 22 -- Banka News: बांका निज संवाददाता। व्यवहार न्यायालय, बांका के परिसर में शनिवार को एनआई एक्ट (चेक बाउंस) से जुड़े मामलों के निष्पादन के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर आयोजित इस विशेष लोक अदालत में आपसी सुलह और समझौते के आधार पर छह लंबित वादों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया। इन मामलों में कुल 37 लाख 40 हजार रुपये की विवादित राशि में से 32 लाख रुपये पर समझौता हुआ। इस तरह लंबे समय से चल रहे चेक बाउंस के मामलों में पक्षकारों को आपसी सहमति से विवाद समाप्त करने का अवसर मिला। यह भी पढ़ें- Khagaria News: विशेष लोक अदालत में चेक बाउंस के पांच मामले निष्पादित, नौ लाख 15 हजार का हुआ सेटलमेंट विशेष लोक अदालत के सफल आयोजन और वादों के निष्पादन के लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्...