बांका, सितम्बर 29 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर जिलेभर की महिलाएं इस बार 3 अक्टूबर को जीवित्पुत्रिका व्रत यानी जिउतिया रखेंगी। इस व्रत को लेकर घरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। ज्ञात हो कि, पर्व की शुरुआत 2 अक्टूबर शुक्रवार को नहाय-खाय से होगी। इसके बाद 3 अक्टूबर शनिवार को महिलाएं निर्जला व्रत रखेंगी और शाम के समय गंधर्व राज जिमूतवाहन की पूजा-अर्चना के साथ डलिया भरने की विधि पूरी करेंगी। इसके बाद 4 अक्टूबर रविवार को प्रातः 7:40 बजे से पारण किया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जीवित्पुत्रिका व्रत संतान की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलकामना के लिए किया जाता है। इस वर्ष व्रत हस्त नक्षत्र में शुक्रवार और शनिवार को पड़ रहा है। ऐसे में जो माताएं पहली बार जिउतिया ...