बांका, अक्टूबर 11 -- ककबारा दुर्गा मंडप की ऐतिहासिक विरासत और परंपरा Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। आस्था, परंपरा और ऐतिहासिक विरासत का अनूठा संगम देखना हो तो ककबारा का दुर्गा मंडप अपने आप में खास पहचान रखता है। करीब 3600 वर्ग फीट में स्थापित इस दुर्गा मंडप का इतिहास लगभग 170 वर्ष पुराना है। वर्ष 1856 में तत्कालीन जमींदार ठाकुर मनोरंजन प्रसाद सिंह ने पुत्र प्राप्ति की मनोकामना पूर्ण होने पर एक अंग्रेज ठेकेदार की सहायता से इस दुर्गा मंडप का निर्माण कराया था। तब से लेकर आज तक यह मंदिर क्षेत्र के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। हर वर्ष नवरात्र के दौरान यहां भक्तों का सैलाब उमड़ता है और पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में डूब जाता है। करीब एक एकड़ में फैले मंदिर परिसर में महाअष्टमी के दिन श्रद्धा का विशेष नजारा देखने को मिलता है...