बांका, अगस्त 20 -- Banka News: कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। 16वें वित्त आयोग की योजनाओं की स्वीकृति और पोर्टल पर सूचीबद्ध करने के नाम पर कथित रूप से अवैध राशि मांगने का आरोप लगाते हुए कटोरिया प्रखंड के पंचायत समिति सदस्यों ने गुरुवार को डीएम को लिखित आवेदन दिया है। सदस्यों ने बीडीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Pakur News: समीक्षा बैठक में बीडीओ ने की विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षाआवेदन में उठाए गए आरोप डीएम को दिए आवेदन में पंचायत समिति सदस्यों ने आरोप लगाया है कि 16वें वित्त आयोग के तहत क्षेत्र की जरूरत और जनहित के आधार पर प्रस्तावित योजनाओं को स्वीकृति दिलाने तथा विभागीय पोर्टल पर चढ़ाने के नाम पर कथित रूप से बीडीओ द्...