Banka News: 12 घंटे के अंतराल पर जुड़वां बच्चियों का जन्म, पहली नॉर्मल तो दूसरी का ऑपरेशन से प्रसव
बांका, अक्टूबर 11 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। एक ही मां की कोख से जन्मीं जुड़वां बच्चियों के जन्म की कहानी किसी को भी हैरान कर सकती है। फुल्लीडुमर की पूजा कुमारी ने सदर अस्पताल बांका में करीब 12 घंटे 33 मिनट के अंतराल पर दो बच्चियों को जन्म दिया। इस दौरान खास बात यह रही कि, पहली बच्ची का जन्म सामान्य प्रसव से हुआ, जबकि दूसरी बच्ची को दुनिया में लाने के लिए डॉक्टरों को ऑपरेशन करना पड़ा। सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में चिकित्सकों की टीम ने सफल सर्जरी कर दूसरी बच्ची का जन्म कराया। फिलहाल दोनों नवजात बच्चियों की देखभाल सदर अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूजा कुमारी ने गुरुवार की रात 1:15 बजे पहली बच्ची को सामान्य प्रसव के माध्यम से जन्म दिया। इसके बाद शुक्रवार को दोपहर 1:4...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.