बांका, अगस्त 15 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। शहर की सड़कों और प्रमुख मार्गों को रोशन करने की दिशा में नगर परिषद बांका ने बड़ी पहल की है। नगर परिषद क्षेत्र में एक करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 11 सौ से ज्यादा नए स्ट्रीट लाइट लगाए जाएंगे। नगर परिषद की योजना है कि, नवरात्रि से पहले सभी नए स्ट्रीट लाइट लगाने का काम पूरा कर लिया जाए। इसके बाद शहर के कई ऐसे हिस्से भी रात में रोशन होंगे, जहां वर्तमान में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था नहीं है। जानकारी देते हुए नगर परिषद सभापति बालमुकुंद सिन्हा ने कहा कि, नगर परिषद क्षेत्र में नए स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए एक करोड़ 85 हज़ार रुपये की राशि खर्च की जाएगी। जबकि योजना के तहत वार्डों की सड़कों, मुख्य मार्गों और आवश्यकता वाले प्रमुख स्थानों को प्राथमिकता दी जाएगी। इससे शहर में रात के समय आवागमन करने...