Banka News: 'मेरे सपनों का भारत' में बच्चों ने रंगों से उकेरा विकसित भारत का सपना
बांका, सितम्बर 27 -- Banka News: बाराहाट। निज प्रतिनिधि शनिवार को छट्ठू साह आदर्श मध्य विद्यालय, भेड़ामोड़, बाराहाट में छात्र-छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा, देशप्रेम और भारत के उज्ज्वल भविष्य की कल्पना को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से 'मेरे सपनों का भारत' चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह बांका विधायक रामनारायण मंडल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यह आयोजन 'सेवा संकल्प अभियान' की भावना से भी जुड़ा रहा। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को समाज और राष्ट्र के प्रति सेवा, समर्पण एवं सकारात्मक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि रामनारायण मंडल ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता को सामने लाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.