बांका, सितम्बर 15 -- Banka News: पंजवारा (बांका), निज प्रतिनिधि। बाराहाट प्रखण्ड क्षेत्र के लौढ़िया खुर्द पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर चार स्थित हैवतपुर गाँव के ग्रामीणों को पेयजल की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। यहाँ के ग्रामीणों को इक्कसवीं सदी में भी शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हो पा रहा है।

सरकार की योजना सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर नल जल योजना इस टोले के लिए आज तक महज एक सपना बनकर रह गया हैग यग्रामीणों ने बताया कि पिछले करीब एक साल से इस टोले में ठेकेदार द्वारा नल जल योजना का काम कछुआ गति से किया जा रहा है। कार्य की रफ्तार इतनी धीमी है कि एक साल बीत जाने के बाद भी आज तक प्रोजेक्ट फाइनल नहीं हो सका है।

निर्माण की स्थिति गाँव के बीचों-बीच एक आधा-अधूरा जल मीनार (पानी की टंकी) बनाकर छोड़ दिया गया है, जो विभाग और संवेदक की लापरवाही की गवाही दे रह...