Banka News: हाथी पर होगा मां दुर्गा का आगमन, बाजारों में चहल-पहल हुई तेज
बांका, अक्टूबर 6 -- Banka News: पंजवारा(बांका), निज प्रतिनिधि। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस वर्ष माता का आगमन बेहद शुभ माना जा रहा है। जानकारों और आचार्यों के मुताबिक, इस बार माता का आगमन हाथी पर हो रहा है, जिसे अच्छी वर्षा और लोक कल्याण का प्रतीक माना गया है।माता के इस वाहन से क्षेत्र में सुख-समृद्धि और अन्न-धन की प्रचुरता की कामना को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। आगामी 11 अक्टूबर को कलश स्थापना के साथ ही नौ दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान को लेकर हर तरफ भक्तिमय माहौल बनता जा रहा है। बाजार में भी पूजन सामग्री और नए वस्त्रों की दुकानों पर खरीदारों की चहल-पहल बढ़ने लगी है। क्षेत्र में बुराई पर अच्छाई की जीत और शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्र को लेकर उत्साह का माहौल परवान चढ़ने लगा है। यह भी पढ़ें- 11 अक्टूबर से शारदीय नव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.