Banka News: हत्या के सात दोषियों को आजीवन कारावास, प्रत्येक पर 25- 25 हजार रुपये का जुर्माना
बांका, जुलाई 24 -- Banka News: बांका, एक संवाददाता। बांका व्यवहार न्यायालय में हत्या के चर्चित मामले की सुनवाई पूरी करते हुए गुरुवार को अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय सूर्यकांत तिवारी की अदालत ने सात अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। न्यायालय ने सभी दोषियों पर 25-25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। सजा पाने वालों में चांदन थाना क्षेत्र के बिहाई टोला निवासी बिरेंद्र यादव, अजय यादव, संजय यादव, उमेश यादव, शंभू यादव, जीवलाल यादव और परमेश्वर यादव शामिल हैं।
घटना का विवरण अभियोजन के अनुसार, इस मामले में पीड़ित ओमप्रकाश यादव ने 29 जुलाई 2021 को चांदन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। एफआईआर में कहा गया था कि उनके भतीजे ने मोबाइल पर सूचना दी कि उसकी पत्नी के साथ आरोपित गाली-गलौज कर रहे हैं। घर पहुंचने पर सभी अभियुक्त हथिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.