Banka News: स्मरसेबल पंप चोरी का आरोप, पीड़ित ने चांदन थाना में दिया आवेदन
बांका, अगस्त 5 -- Banka News: चान्दन ( बांका )। निज प्रतिनिधि चान्दन थाना क्षेत्र के कांवरिया पथ स्थित यादोरायडीह गांव में एक पोल्ट्री फार्म से सोमवार की रात स्मरसेबल पंप चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में यादोरायडीह निवासी विकास यादव (पिता- भिखारी यादव) ने चांदन थाना में आवेदन देकर कोरिया गांव निवासी एक व्यक्ति पर चोरी का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में विकास यादव ने बताया कि उनके पोल्ट्री फार्म में लगा स्मरसेबल पंप सोमवार की रात चोरी हो गया। थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती ने बताया कि पीड़ित का आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के बाद विधि सम्मत आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Katihar News: मोटर पंप चोरी करते दो गिरफ्तार, दो फरार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.