बांका, अगस्त 30 -- Banka News: शंभूगंज (बांका) एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के कुर्माडीह कन्या विद्यालय में प्रतिनियुक्त शिक्षिका मन्नी कुमारी (53) की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुमन कुमारी सहित अन्य शिक्षकों ने बताया कि रोज की तरह शनिवार की सुबह उक्त शिक्षिका ड्यूटी पर पहुंची। जहां स्कूल में तबियत बिगड़ने की शिकायत पर अन्य शिक्षकों की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंभूगंज में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान अचानक मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी। जानकारी के अनुसार, मिन्नी कुमारी इधर से अस्वस्थ चल रही थीं। पीड़ित परिवार ने बताया कि मधुमेह बिमारी से वे इधर से अधिक परेशान रहती थी। बताया कि वे एक पैर से दिव्यांग हो गई थी। शिक्ष...