बांका, अगस्त 20 -- Banka News: चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। सुईया थाना क्षेत्र के ढकना गांव से स्कूल जाने के दौरान एक 11 वर्षीय छात्रा के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। घटना बीते बुधवार की बताई जा रही है। लापता छात्रा की पहचान ढकना गांव निवासी निरंजन यादव की पुत्री प्रतिमा कुमारी (11) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार प्रतिमा कुमारी प्रोन्नत मध्य विद्यालय बंदरी में पढ़ती है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: रहस्यमय परिस्थिति में किशोरी लापतामामला और खोजबीन बुधवार को वह घर से विद्यालय जाने के लिए निकली थी, लेकिन स्कूल पहुँचने से पहले ही रास्ते से अचानक लापता हो गई। निर्धारित समय पर छात्रा के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। बड़े दादा शीलधर यादव ने बताया कि छात्रा की तलाश सगे-संबंधियों के अलावा आसपास के कई ग...