बांका, सितम्बर 25 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। गुरुवार को उर्दू प्रोन्नत मध्य विद्यालय बालक, बांका में चल रहे स्काउट एन्ड गाइड्स प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ज्ञात हो कि, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के प्रथम सोपान प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ 21 सितंबर से हुआ। आठ दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर का समापन 28 सितंबर को विद्यालय परिसर में किया जाएगा।

प्रशिक्षण का उद्देश्य फिलहाल प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों को स्काउट-गाइड की गतिविधियों के साथ अनुशासन, सेवा और नेतृत्व के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराया जा रहा है। शिविर में विद्यार्थियों को प्रतिदिन ध्वज फहराने, प्रार्थना, व्यायाम और योग के साथ स्काउट-गाइड के नियमों एवं सिद्धांतों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अलावा बच्चों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से टीम भावना, आत्मनिर्भरता...