बांका, अक्टूबर 30 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ अधिकाधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। लोगों को सौर ऊर्जा के प्रति प्रोत्साहित करने और योजना से जोड़ने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं विद्युत आपूर्ति प्रमंडल की ओर से लगातार पहल की जा रही है। इसी कड़ी में बाराहाट और कटोरिया प्रखंड में जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं (डीलरों) को योजना की विस्तृत जानकारी देकर उन्हें इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। प्रशासन के निर्देश पर 28 अक्टूबर को बाराहाट तथा 29 अक्टूबर को कटोरिया प्रखंड में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और विद्युत विभाग के पदाधिकारियों ने डीलरों के साथ जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान उन्हें योजना की प्रक्रिया और सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने से होने व...