बांका, अक्टूबर 7 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। सुबह के समय खिली धूप के बाद मंगलवार को अचानक मौसम ने करवट ली। दोपहर बाद आसमान में बादल छाने लगे और देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक हुई तेज बारिश ने शहर समेत आसपास के इलाकों को भिगो दिया। बारिश के कारण सड़कें पानी से तरबतर हो गईं, जबकि शहर के कई निचले इलाकों और प्रमुख चौक-चौराहों पर वर्षाजल जमा हो गया। अचानक हुई बारिश से राहगीरों और वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम में एक ही दिन में आए इस बदलाव का असर तापमान पर भी देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान करीब 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली और वातावरण में 79 प्रतिशत आर्द...