बांका, अक्टूबर 11 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले में शनिवार की सुबह मौसम का बदला मिजाज देखने को मिला। सीजन के पहले कोहरे ने शहर को अपनी आगोश में ले लिया। सुबह करीब साढ़े छह बजे बांका की सड़कें और आसपास के इलाके कोहरे की चादर में लिपटे नजर आए। अचानक छाए घने कोहरे के कारण जहां सुबह की रौनक फीकी पड़ गई, वहीं सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई। वहीं कम दृश्यता के बीच वाहन चालकों को संभलकर सफर करना पड़ा। इधर सुबह-सुबह टहलने निकले लोगों को मौसम में नमी और हल्की ठंडक का एहसास हुआ। वहीं, बाइक से अपने गंतव्य की ओर जा रहे लोगों ने कोहरे के बीच शबनम की बूंदों को महसूस किया। हवा में नमी के कारण लोगों को सुबह का मौसम बदला-बदला नजर आया। आमतौर पर सुबह के समय आवाजाही से गुलजार रहने वाली जिले की कई सड़कें कोहरे के कारण सुनसान दिखीं। इस दौ...