Banka News: सीएस ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण
बांका, अक्टूबर 8 -- कटोरिया सीएचसी का औचक निरीक्षण Banka News: कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। बांका के सिविल सर्जन डॉ जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने महिला एवं पुरुष वार्ड, प्रसव कक्ष, लेबर रूम, टीकाकरण केंद्र, एक्स-रे कक्ष, दवा भंडार समेत विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। वार्ड में मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी भी ली। साथ ही वार्ड में मौजूद एएनएम से भी स्वास्थ्य सेवा से जुड़े कुछ सवाल किये। निरीक्षण के दौरान सीएचसी की स्वास्थ्य व्यवस्था, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। निरीक्षण के द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.