बांका, नवम्बर 7 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। दीपावली पर आतिशबाजी के दौरान आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए बांका जिला अग्निशमन विभाग ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। कुछ दिन पहले सिवान में हुई अग्निकांड की घटना से सबक लेते हुए विभाग इस बार पटाखों के भंडारण से लेकर उनकी खुदरा बिक्री तक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरत रहा है। मुख्यालय से प्राप्त निर्देश के बाद जिला अग्निशमन कार्यालय अलर्ट मोड में है। इसके तहत जिले के पटाखा थोक एवं खुदरा विक्रेताओं को चिह्नित कर उन्हें अग्नि सुरक्षा से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश लगातार दिए जा रहे हैं। इस दौरान विभाग ने स्पष्ट किया है कि, पटाखा दुकानदारों को अपनी दुकानों में अग्निशमन उपकरणों की पर्याप्त व्यवस्था रखनी होगी। इसके लिए प्रत्येक दुकान में फायर एक्सटिंगुइशर के अलावा दो बाल्टी पानी और द...