बांका, अक्टूबर 11 -- Banka News: कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। मुक्ति निकेतन संस्था के कुरेवा मैदान में चल रहे कटोरिया प्रीमियर लीग (केपीएल) सीजन-1 में शनिवार को पांच मुकाबले खेले गए। जिसमें सिया एलेवन, कटोरिया पैंथर्स, अरमान एलेवन, अमर एलेवन और धनंजय एलेवन ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के तहत आज रविवार को दो सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। पहले मुकाबले में टॉस जीतकर सिया 11 ने निर्धारित सात ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 73 रन बनाए। जवाब में अजीत 11 की टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और मुकाबले में सिया 11 ने जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में कटोरिया पैंथर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित छह ओवर में छह विकेट पर 68 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अरमान 11 की टीम छह विकेट खोकर 55 रन ही बना सकी। तीसरे मुकाबले में धनंजय 11 ने टॉस जीत...