Banka News: सिमरिया-मंदार सड़क के बीच जोर में पुलिया नहीं होने से लोगों को हो रही है परेशानी
बांका, अक्टूबर 11 -- Banka News: पंजवारा (बांका), निज प्रतिनिधि बौंसी-विक्रमपुर रोड में सिमरिया गांव के समीप से निकलने वाली ग्रामीण सड़क इन दिनों लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी यह सड़क पश्चिम दिशा में मंदार पर्वत तल स्थित मुख्य पथ से जुड़ती है। सिमरिया और मंदार के बीच आदिवासी आबादी वाला कैथा गांव भी पड़ता है। करीब एक दशक पहले तक यह सड़क कच्ची थी। बाद में सरकार की पहल से सड़क का निर्माण कराया गया। सड़क बनने के बाद ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, क्योंकि इससे सिमरिया और मंदार के बीच की दूरी करीब आठ किलोमीटर कम हो गई। पहले ग्रामीणों को मंदार जाने के लिए बौंसी मेला मैदान अथवा सबलपुर होकर लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। सड़क बनने के बाद लोगों को सीधा और सुविधाजनक रास्ता मिल गया। लेकिन सड़क निर्माण के दौरान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.