बांका, जुलाई 12 -- Banka News: रजौन(बांका), निज संवाददाता। रजौन प्रखंड के सिंहनान पंचायत के वार्ड नंबर 4 के लौआचक तालाब से निकल रही तेज तूफानी हवा जैसी खौफनाक आवाज रविवार को नहीं सुनाई दी, हालांकि रविवार को भी यह मामला कौतूहल का विषय बना रहा, आसपास के गांवों के लोगों के वहां पहुंचने का सिलसिला जारी रहा, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि रविवार की सुबह से आवाज थम गई है।

तालाब का निरीक्षण इधर रविवार को बांका के डीएम अंशुल अग्रवाल के निर्देश पर एसडीएम राजकुमार, बांका के खनन निरीक्षक प्रीति लता सिन्हा के साथ उक्त तालाब पर पहुंचे और तालाब का निरीक्षण किया, लेकिन उन्हें भी आवाज नहीं सुनाई दी। एसडीएम ने बताया कि आगे फिर ऐसी आवाज आने की खबर मिलती है तो पटना भूगर्भीय वैज्ञानिकों से इसकी जांच कराई जाएगी कि आखिर इसके पीछे क्या राज है।

ग्रामीणों के...