बांका, अगस्त 25 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। सावन के आखिरी सोमवार को जिलेभर में झमाझम बारिश ने मौसम को पूरी तरह भिगो दिया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुककर बारिश होती रही। जबकि कई जगहों पर तेज बारिश भी हुई। बारिश के बावजूद भगवान शिव के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था कम नहीं हुई। जिलेभर के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। वहीं तेज बारिश के दौरान भी भक्त भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने और पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में पहुंचते रहे। सावन की आखिरी सोमवारी होने के कारण शिवालयों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मंदिरों के आसपास श्रद्धालुओं की कतार लगने लगी। हाथों में पूजा की थाली, बेलपत्र, फूल और जल लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का अभिषेक किया। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और...