Banka News: सावन की रिमझिम फुहार से सुहाना हुआ शाम, दिनभर की उमस से मिली राहत
बांका, अगस्त 6 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। बुधवार को दिनभर उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे, लेकिन देर शाम सावन की रिमझिम बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। बारिश शुरू होते ही वातावरण में ठंडक घुल गई और लोगों को गर्मी व उमस से बड़ी राहत मिली। इधर 2 दिनों बाद शाम का मौसम सुहावना होने से लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान दिनभर आसमान में बादलों और धूप के बीच जमकर आंख-मिचौली का खेल चलता रहा। जहां दोपहर तक तेज उमस के कारण लोग पसीने से तर-बतर रहे। शाम होते-होते आसमान में घने बादल छा गए और हल्की बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया। जबकि पार्कों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर लोग ठंडी हवा का आनंद लेते नजर आए।वहीं मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.