बांका, अगस्त 5 -- Banka News: अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर नगर प्रशासन द्वारा बनाए गए सार्वजनिक शौचालय का ताला बंद रहने की वजह से लोगों ने मंगलवार को जमकर हंगामा किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि शौचालय में कार्यरत लखेंद्र दास की मनमानी की वजह से यहां शौच के लिए आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उनके द्वारा खास कर महिला शौचालय में ताला लगा दिया जाता है साथ ही महिला शौचालय के अंदर ही उन्होंने अपना बेड लगा रखा है। इस वजह से महिलाओं को काफी दिक्कत होती है। मंगलवार को भी उसने महिला शौचालय में ताला लगा दिया। इस बीच एक महिला शौच के आईं तथा ताला खोलने का आग्रह किया लेकिन उन्होंने ताला नहीं खोला। काफी आरजू मिन्नत करने के बाद भी जब ताला नहीं खुला तब उन्होंने कचहरी परिसर में पीछे जाकर शौच से निवृत्त हुईं। यह देख वहां मौजूद लो...