बांका, सितम्बर 28 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। भारत स्काउट एंड गाइड, जिला मुख्यालय बांका के तत्वावधान में शहर के उर्दू प्रोन्नत मध्य विद्यालय बालक, बांका में आयोजित सात दिवसीय प्रथम सोपान स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। विगत 21 सितंबर से शुरू हुए शिविर में विद्यार्थियों को अनुशासन, सेवा, नेतृत्व, आत्मनिर्भरता, टीम भावना और देशभक्ति से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के अंतिम दिन बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

प्रशिक्षण प्रक्रिया मौक़े पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक जयराम सिंह ने प्रशिक्षण के दौरान बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए स्काउट-गाइड के उद्देश्य और सेवा भावना की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों से प्रशिक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद किया तथा शिक्षा ...