Banka News: साइबर ठगों ने युवक के खाते से उड़ाए एक लाख रुपये, साइबर थाना बांका में शिकायत की सलाह
बांका, जुलाई 30 -- Banka News: बाराहाट, निज प्रतिनिधि। साइबर ठग इन दिनों लोगों को सुनहरे सपने दिखाकर उनकी मेहनत की कमाई पर हाथ साफ कर रहे हैं। ताजा मामला बाराहाट प्रखंड के कैतपुरा गांव का है। जहां एक युवक के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया बाराहाट के बचत खाते से साइबर अपराधियों ने एक लाख रुपये की निकासी कर ली।
घटना का विवरण पीड़ित सरदेव कुमार ने बताया कि साइबर ठगों ने उन्हें किसी योजना के नाम पर पहले मात्र एक रुपये का डोनेशन करने के लिए कहा। इसके बाद प्रक्रिया पूरी कराने के बहाने उनके खाते से पहले 465 रुपये की निकासी हुई। इसके कुछ ही देर बाद 29 जुलाई को उनके खाते से 90 हजार रुपये कट गए। जब तक वह कुछ समझ पाते उनके खाते से 10 हजार रुपये और निकाल लिए गए। इस तरह कुल एक लाख रुपये साइबर ठगों ने उड़ा लिए।
बैंक और पुलिस की कार्रवाई घटना की जानकारी मिलते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.