बांका, अक्टूबर 27 -- Banka News: बौंसी, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के पंडा टोला स्थित पब्लिक लाइब्रेरी के पास मंगलवार को साइकिल चोरी का प्रयास करते एक संदिग्ध युवक को स्थानीय लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। बजड़ा निवासी शिन्दू कुमार लाइब्रेरी में पढ़ने गए थे। इसी दौरान युवक उनकी साइकिल चोरी करने की कोशिश कर रहा था। तलाशी के दौरान उसके पास से रेलवे का कुछ सामान भी बरामद हुआ। स्थानीय लोगों ने पूछताछ में युवक द्वारा अन्य चोरियों की बात स्वीकार करने की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस को आरोपी और बरामद सामान सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- Moradabad News: रेलवे पुलिस स्टेशन परिसर से शातिर चोर पकड़ा, बाइक बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...