Banka News: सांप के डंसने से युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
बांका, नवम्बर 22 -- Banka News: अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर थाना क्षेत्र के दौना गांव में शुक्रवार की रात में सांप के डंसने से एक युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दौना गांव के मो गुलाम रसूल का पुत्र मो अमन रजा (26) शुक्रवार की रात में खाना खाकर कमरे में सोने चला गया। परिजनों ने बताया कि सोने से पूर्व उसने बिछावन को साफ किया था, इसके बावजूद बिछावन में एक जहरीला सांप छिपा रह गया। रात में सोने के बाद सांप ने उसे डंस लिया। सांप के डंसते ही उसकी नींद खुली तथा उसने परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी। परिजन उसे झाड़-फूंक के लिए एक गद्दी पर ले गए लेकिन वहां उसकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। युवक की खराब स्थिति को देखते हुए उसे भागलपुर मायागंज अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को घर लाने के क्रम में प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.