बांका, जुलाई 8 -- Banka News: बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के बेलहर पंचायत अंतर्गत घुठिया गांव में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य रूप से बांका के डीएम अंशुल अग्रवाल और एसपी अमितेश कुमार पहुंचे। शिविर में उनका स्वागत पंचायत की मुखिया मुन्नी देवी, सरपंच जुली देवी और विद्यालय के एचएम वीरेंद्र कुमार ने बुके और अंग वस्त्र देकर किया। यह भी पढ़ें- Munger News: सहयोग शिविर जमालपुर प्रंखड में डीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, एक माह में समाधान का दिया भरोसा पेज चार की लीडशिविर का उद्देश्य शिविर में मनरेगा, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बाल विकास परियोजना, कृषि, बिजली, सिंचाई, जनवितरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित सभी विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। जहां लोगों से समस्याओं से संबंधित आवेदन लिए जा रहे थे। डीएम अंशु...