बांका, अक्टूबर 6 -- Banka News: बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के हरदिया गांव में एक विवाहिता उषा देवी(38) की हत्या कर लाश गायब कर देने का मामला प्रकाश में आया है। घटना बीते 3 अक्तूबर की है। इस संबंध में मृतका के पिता फुल्लीडूमर थाना अंतर्गत डलवा मोड़ गांव निवासी नरेश यादव ने बेलहर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराकर ससुराल पक्ष के पति प्रदीप यादव सहित प्रवेश यादव, भोला यादव, अक्लु यादव, सुलेखा देवी, कौशल्या देवी, वीना देवी, जूलिया देवी, बबिता देवी और भावेश यादव पर उनकी पुत्री उषा देवी की हत्या कर लाश गायब कर देने का आरोप लगाया है।

घटना का विवरण नरेश यादव ने प्राथमिकी में कहा है कि उन्होंने अपनी पुत्री उषा देवी की शादी 20 वर्ष पहले बेलहर थाना क्षेत्र के हरदिया गांव में प्रदीप यादव के साथ किया था। उनकी पुत्री का दो पुत्र भी है। नर्स ...