Banka News: सरकारी सड़क काटने का कार्य प्रशासन ने रुकवाया
बांका, अगस्त 6 -- Banka News: बौंसी, निज संवाददाता। बौंसी नगर पंचायत के सीएनडी मैदान के समीप पाइप बिछाने के लिए सरकारी पिच सड़क काटे जाने की सूचना पर अंचलाधिकारी अलका आर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। जांच में बिना अनुमति सड़क काटे जाने की पुष्टि होने पर कार्य तत्काल रुकवा दिया गया तथा संबंधित व्यक्ति को सड़क की मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया। सीओ के निर्देश पर सड़क की मरम्मत कराई गई, जिसका उन्होंने बाद में निरीक्षण भी किया। सीओ ने कहा कि बिना अनुमति सरकारी सड़क या अन्य सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना कानूनन अपराध है। यह भी पढ़ें- Roorki News: तटबंध में कटाव की सूचना पर दौड़े एसडीएम, मरम्मत के दिए निर्देश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.