बांका, अक्टूबर 25 -- Banka News: बांका, निज संवाददाता। बांका थाना की पुलिस ने शुक्रवार को समुखिया मोड़ के पास वाहन जांच के क्रम में चोरी के बिजली तार के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, इसी मामले में एक विधि विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने चोरी के तार के साथ एक मैजिक पिकअप वाहन भी जब्त किया है। मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, 23 अक्टूबर को बांका थाना के परीक्ष्यमान पुलिस अवर निरीक्षक विक्की कुमार पुलिस बल के साथ समुखिया मोड़ के पास वाहन जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक पिकअप वाहन पुलिस को देखकर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने पीछा कर वाहन को पकड़ लिया। इसके बाद वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें बिजली का पुराना तार बरामद हुआ। पूछताछ...