बांका, अक्टूबर 7 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले के कटोरिया विधानसभा के विधायक पूरनलाल टुड्डू ने मंगलवार की अहले सुबह सदर अस्पताल बांका का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल की विधि-व्यवस्था और चिकित्सकों की कार्यप्रणाली को लेकर विधायक ने गहरी नाराजगी जताई। विधायक ने कहा कि, अस्पताल जैसी महत्वपूर्ण जगह पर चिकित्सकों की समय पर मौजूदगी और बेहतर उपचार व्यवस्था सबसे जरूरी है। इसमें किसी तरह की लापरवाही मरीजों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात विधायक के गांव के एक युवक सुनील मुर्मू सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक का हाल जानने के लिए विधायक अहले सुबह अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आकस्मिक विभाग समेत विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया और मरीजों को मिल र...