बांका, सितम्बर 30 -- Banka News: बांका, निज संवाददाता। स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत नगर परिषद, बांका की ओर से बुधवार को नगर परिषद कार्यालय परिसर के सभागार में सफाईमित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य शहर की स्वच्छता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाईमित्रों को सम्मानित करने के साथ उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में नगर परिषद के पदाधिकारी और कर्मियों के साथ बड़ी संख्या में सफाईमित्र शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Buxar News: सफाईकर्मियों के स्वास्थ्य जांच के लिए लगा शिविरस्वच्छता और सम्मान इस दौरान सफाईमित्रों को स्वच्छता कार्य के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई। उन्हें सुरक्षा उपकरणों के सही उपयोग, व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वास्थ्य सुरक्षा और सुरक्षित कार...