बांका, जुलाई 22 -- Banka News: बांका, एक संवाददाता। सदर अस्पताल बांका में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए चार बेड वाले अत्याधुनिक आईसीयू (इंटेंसिव केयर यूनिट) का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने फीता काटकर आईसीयू का उद्घाटन किया और अस्पताल में उपलब्ध कराई गई नई सुविधा का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि आईसीयू की शुरुआत से गंभीर रूप से बीमार मरीजों को बेहतर और समय पर उपचार मिल सकेगा। इससे मरीजों को उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए बाहर रेफर करने की आवश्यकता भी कम होगी।उद्घाटन समारोह में सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह, नगर परिषद सभापति बालमुकुंद सिन्हा, उपसभापति डॉ. विनिता प्रसाद, डीपीएम ब्रजेश कुमार सिंह, जिला परिषद सदस्य मनोज बाबा, कल्याण समिति के सदस्य, आईसीयू प्रभारी, ...