बांका, जुलाई 21 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। बांका जिले के सदर अस्पताल परिसर की मुख्य सड़क इन दिनों पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। जहाँ परिसर के भीतर मौजूद सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों और उखड़ी हुई सतह के कारण मरीजों, उनके परिजनों तथा स्वास्थ्यकर्मियों को प्रतिदिन भारी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। चूंकि सड़क पर मौजूद इन गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क की वास्तविक स्थिति का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है, जिससे फिसलने और दुर्घटना का खतरा परिसर में हमेशा बना रहता है। ऐसी स्थिति में सबसे अधिक परेशानी गंभीर मरीजों को स्ट्रेचर या व्हीलचेयर से अस्पताल के विभिन्न वार्डों तक ले जाने में होती है। दरअसल, उबड़-खाबड़ सड़क के कारण स्ट्रेचर को संभालना कठिन हो जाता है, जिससे मरीजों को दर्द ...