बांका, जुलाई 3 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र में संगठन विस्तार को लेकर गुरुवार को जनसुराज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दीनबंधु सिंह ने किया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को प्रखंड से लेकर पंचायत एवं बूथ स्तर तक अधिक मजबूत और सक्रिय बनाने की रणनीति तैयार करना था। वहीं बैठक में जिला अध्यक्ष दीनबंधु सिंह ने कहा कि, किसी भी संगठन की सफलता उसकी बूथ स्तर तक की मजबूती पर निर्भर करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर नए लोगों को संगठन से जोड़ने तथा पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। मौक़े पर जिला महासचिव दशरथ ठाकुर सहित अन्य वक्ताओं ने भी संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और आगामी कार्यक्रमों की तैयारी पर अपने विचार ...