बांका, जुलाई 24 -- Banka News: कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। बोलबम-बोलबम के जयघोष से गूंजने वाला विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला अब बिल्कुल नजदीक है। सावन की शुरुआत के साथ ही सुल्तानगंज से बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर तक जाने वाला कांवरिया पथ एक बार फिर लाखों शिवभक्तों के स्वागत के लिए सजने-संवरने लगा है। मेले के आरंभ में अब महज 5 दिन शेष हैं। ऐसे में बांका जिले के 56 किलोमीटर लंबे कांवरिया पथ पर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंचने लगी हैं। यह भी पढ़ें- Banka News: कांवरिया पथ पर उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब, सिर्फ बांका जिले में 10 अरब से अधिक के कारोबार की उम्मीदतैयारियों का वातावरण प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं तो दूसरी ओर बाजारों, सेवा शिविरों और अस्थायी दुकानों में भी हलचल बढ़ गई है। जगह-जगह बांस-बल्ले से पंडाल तैयार किए जा रहे हैं, तोरणद्वार...