बांका, अगस्त 11 -- Banka News: तपते पथ पर पानी छिड़काव की मांग कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि यह भी पढ़ें- 'बोल बम का नारा है, बाबा एक सहारा है' के जयघोष से गूंज रहा कांवरिया पथ काँवड़ियों का जुनून माथे पर पसीना, पैरों में पड़े फफोले और ऊपर से आसमान से बरसती आग, फिर भी बाबा के दरबार तक पहुंचने का जुनून कांवरियों के कदमों को थमने नहीं दे रहा है। दूसरी सोमवारी पर तीखी धूप ने कांवरिया पथ की राह जरूर कठिन कर दी, लेकिन शिवभक्ति सूर्य की तपिश पर भारी पड़ी। धूप तेज हुई तो कांवरियों ने पेड़ों की छांव और सेवा शिविरों में कुछ देर विश्राम किया, मौसम नरम पड़ा तो फिर कांधे पर कांवर उठाकर बोलबम के जयघोष के साथ बाबाधाम की ओर निकल पड़े। श्रावणी मेला का एक तिहाई समय पूरा हो चुका है। सोमवार को पूरे कांवरिया पथ पर मौसम का तल्ख तेवर देखने को मिला। सुबह से ही...