बांका, अगस्त 1 -- Banka News: शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के बिरनौधा पंचायत गांव में सरकार भवन निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों की मजदूरी बकाया रह जाने से मजदूरों ने शुक्रवार को जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। आक्रोशित श्रमिकों ने निर्माण कार्य करा रहे संवेदक के मुंशी को घेरा तो संवेदक का हवाला दिया। आक्रोशित मजदूरों ने उसकी बाइक जब्त कर ली।

प्रदर्शन की स्थिति सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद सहित पुलिस बलों ने मामले को शांत कराया। श्रमिकों ने बताया कि वे बिरनौधा में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन में मजदूरी करते हैं। जिसमें संवेदक के मुंशी देवघर निवासी प्रद्युम्न कुमार के कहने पर लगातार एक माह तक काम किया। लेकिन मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया। पैसे की मांग करने पर केवल आश्वासन की घूंट पिलाईं जाती है।

बकाया मजदूरी की ...