Banka News: शोभनी पोखर के पास मिनी ट्रैक्टर की चपेट में आने से 10 वर्षीय बालक की मौत, एक घायल
बांका, जुलाई 3 -- Banka News: फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के तेलिया-केंदुआर सड़क मार्ग पर स्थित शोभनी पोखर के समीप गुरुवार को हुए सड़क हादसे में 10 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी घायल हो गया। मृतक की पहचान शोभनी गांव निवासी पपलू दास के पुत्र लवकुश कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायल आकाश कुमार का इलाज फुल्लीडुमर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लवकुश अपने साथियों के साथ साइकिल से गांव लौट रहा था।
दुर्घटना का विवरण इसी दौरान केंदुआर की ओर से आ रहे एक मिनी ट्रैक्टर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.