Banka News: शिक्षण संस्थानों पर पुलिस दीदी की नजर
बांका, अगस्त 29 -- Banka News: बाराहाट निज प्रतिनिधि महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस अब और मुस्तैद होगी। खासकर शिक्षण संस्थानों के आसपास मनचलों और संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।इसी कड़ी में राज्यस्तरीय एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देश के आलोक में शुक्रवार को बाराहाट थाना को दो स्कूटी उपलब्ध करायी गयी हैं।जिन्हें पुलिस दीदी के लिए इस्तेमाल किया जायेगा। पुलिस पदाधिकारियों के अनुसार पुलिस दीदी क्षेत्र के ऐसे शिक्षण संस्थानों पर विशेष नजर रखेंगी। जहां किशोरियों और छात्राओं की संख्या अधिक है।स्कूल-कॉलेज व अन्य शिक्षण संस्थानों के आसपास पुलिस दीदी की नियमित गश्त होगी।छात्राओं से छेड़छाड़ मनचलों की मौजूदगी या किसी भी तरह की आपत्तिजनक गतिविधि की सूचना मिलने पर पुलिस दीदी तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेंगी। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.